सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, जानिए अब कितना हुआ सस्ता

नई दिल्ली। सोने और चांदी की डिमांड गुरुवार को फिर घट गई। कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार की घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव (Gold Price today) 85 रुपये के नुकसान के साथ 47,807 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 85 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की हानि के साथ 47,807 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,510 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.18 प्रतिशत की हानि के साथ 1,811.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 248 रुपये की गिरावट के साथ 67,353 रुपये प्रति किलो रह गई।
उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी (Silver Price today) के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 248 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,353 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 8,842 लॉट के लिये सौदे किये गये। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.37 डालर प्रति औंस रह गया।





