ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

मेहनत करके शादी के लिए जोड़े थे पैसे, कुछ क्षणों में ही बर्बाद हो गया सब कुछ

रूपनगर: रूपनगर में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जहां बीते दिनों रूपनगर शहर के मॉडल टाउन के मकान नंबर 80 में चोरों ने दिन-दहाड़े लाखों रुपए की चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया, वहीं अब भरी दोपहर में रूपनगर की सब्ज़ी मंडी में सामान खरीद रही एक गरीब लड़की और उसकी मां से थैला काट कर उसमें पड़ी लाखों की नकदी चोरी कर ली।

आपको बता दें कि जिस मां-बेटी के साथ ये घटना घटी है वे बेहद ही गरीब हैं और लड़की की कुछ दिन बाद ही शादी भी है। इसी वजह से लड़की ने अपने शादी के गहने आदि खरीदने के लिए आज ही बैंक से 1 लाख 15 हजार रुपए निकलवाए थे। लड़की ने एक निजी कंपनी में नौकरी दौरान दिन रात मेहनत करके अपनी शादी के लिए ये पैसे जमा किए थे।

पीड़ित परिवार में गरीब मां और तीन बेटियां ही हैं। घर में और कोई कमाने वाला नहीं है। पैसे चोरी होने के बाद गरीब मां का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगातार बैंक के आसपास और सब्जी मंडी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। चोर पकड़े जाएंगे या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन इस चोरी ने गरीब परिवार पर कहर जरूर ढा दिया है।

Related Articles

Back to top button