ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में, अशोक अदिति से भी पदक की आस

नई दिल्ली।  गुरुवार को जिस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसी तरह आज यानी शुक्रवार 6 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था, जिसे महिला टीम भुना नहीं पाई। कांस्य पदक मैच में भारत को 3-4 से हार मिली।

बजरंग पुनिया पहुंचे सेमीफाइनल में, विक्ट्री बाय फॉल 

भारतीय पहलवान बजरंज पुनिया ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरे मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। इरान के विरोधी मुर्ताजा को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद बजरंग ने शानदार दांव लगाया और मुर्ताजा को चित करते हुए विक्ट्री बाय फॉल से जीत हासिल की और पदक की तरफ अगला कदम बढ़ाया।

अदिति जीत सकती हैं पदक

महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे दौर में तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। फाइनल में एक दिन शेष है और अगर वह इसे बनाए रखती हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए रजत पदक जीत सकती हैं। कल भी खराब मौसम की संभावना है। ऐसे में सभी भारतीय उम्मीद लगा रहें होंगे कि मौसम खराब रहे और भारत पदक जीत जाए।

बजरंग पूनिया क्वार्टर फाइनल में

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल 1/8 फाइनल मैच में किर्गिस्तान के ई अखमदालिव के खिलाफ जीत हासिल की और टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत अब तक टोक्यो में जारी ओलिंपिक में पांच पदक जीत चुका है, जिसमें से दो पदक सिल्वर मेडल के रूप में आए हैं, जबकि तीन पदक कांस्य के रूप में आए हैं। चार व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में भारत ने पदक जीते हैं, जबकि एक पदक टीम के रूप में आया है, जिसे हॉकी पुरुष टीम ने जीता है।

महिला हॉकी टीम हारी

रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडल विजेता ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन भारत को हार झेलनी पड़ी। ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज कर टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, दोनों ही टीमें पहले हाफ के पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाईं। कुछ मौके दोनों टीमों को गोल के लिए मिले थे, लेकिन कोई भी गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सका।

सीमा बिसला को मिली हार

 भारतीय पहलवान सीमा बिसला को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। ट्यूनिशा का पहलवान सारा हमदी ने उनको 1 के मुकाबले 3 अंक से हराया। अब अगर हमदी फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई तो सीमा को रेपचेज में जगह मिलेगी। यहां उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में गोल खाना पड़ा। थ्रीडी स्किल्स के जरिए ग्रेट ब्रिटेन की ओर से एलीना सियान ने गोल किया और कांस्य पदक के इस मैच में खाता खोला। दूसरा गोल करीब दसवें मिनट में इंग्लैंड की टीम ने किया, जब सारा रॉबर्ट्सन ने गोल किया और बढ़त को 2-0 में तब्दील किया, लेकिन भारतीय महिला टीम ने भी वापसी करते हुए एक गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने गोल दागा और बढ़त को कम किया। इतना ही नहीं, जब भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला तो गुरजीत ने फिर से 11वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे ही क्वार्टर के आखिरी के कुछ मिनटों में भारत की तरफ से एक और गोल दागा गया। वंदना कटारिया ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। हाफ टाइम तक भारत 3-2 से आगे था, लेकिन इसके बाद भारत आगे नहीं निकल सका

मैच के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ग्रेट ब्रिटेन ने तीसरा गोल दागा और मैच फिर से बराबरी पर आ खड़ा हुआ। इंग्लैंड के लिए कप्तान वेब हॉली ने गोल किया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने 3-3 की बराबरी पर मुकाबला छोड़ा। मैच का चौथा और आखिरी क्वार्टर खास और रोमांचक रहा, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन की ओर से ग्रेस बैल्सन ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल दागा, जो निर्णायक साबित हुआ और इस तरह ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 की बढ़त हासिल की और ये बढ़त अंत तक बनी रही। भारत के पास कुछ मौके जरूर बराबरी करने के लिए आए, लेकिन टीम 3-4 से पिछड़ गई और कांस्य पदक भारत के हाथ से फिसल गया।

पदक के मुकाबले

हाकी (महिला) : कांस्य पदक का मैच, सुबह 7:00 बजे से, बनाम ग्रेट ब्रिटेन

एथलेटिक्स :

20 किमी पैदल चाल (महिला वर्ग) : फाइनल, दोपहर 1:00 बजे

खिलाड़ी : प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट

50 किमी पैदल चाल (पुरुष वर्ग) : फाइनल, दोपहर 2:00 बजे

खिलाड़ी : गुरप्रीत सिंह

अन्य मुकाबले

कुश्ती : अंतिम-16, सुबह 8:00 बजे

पुरुष : बजरंग पूनिया

महिला : सीमा बिसला

एथलेटिक्स

पुरुष 4 गुना 400 मीटर रिले राउंट-1 हीट-2, शाम 5:07 बजे

गोल्फ : महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3, सुबह 4:00 बजे से

खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

Related Articles

Back to top button