ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

रायपुर में डायल 112 के कॉन्सटेबल को बदमाशों ने मारा चाकू,गिरफ्तार करने पर एसएसपी ने दिया इनाम

रायपुर: रायपुर में डायल 112 वाहन पर पदस्थ आरक्षक कुलदीप नेताम को रायपुर एसएसपी अजय यादव ने दो हजार रुपये का नगद इनाम दिया है। आरक्षक कुलदीप नेताम पर निगरानीशुदा बदमाशों को पकड़ने के दौरान बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने बावजूद आरक्षक ने बहादुरी से दोनों बदमाशों को पकड़े रखा और अकेले ही दोनों को लेकर गोलबाजार थाने में पहुंचा था।

एसएसपी ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत शास्त्री मार्केट चौक के पास धारदार हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे हैं। सूचना पर थाना गोलबाजार के डाॅयल – 112 में तैनात आरक्षक कुलदीप नेताम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की शिनाख्त कर पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों द्वारा आरक्षक कुलदीप नेताम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

आरोपियों के हमले से घायल होने के बावजूद उक्त पुलिसकर्मी द्वारा बहादुरी दिखाते हुए एक आरोपित आकाश नायक को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया तथा थाना में सूचना भी दी गई। इस पर थाना गोलबाजार के अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा दूसरे आरोपी पीयूष बघेल की भी पतासाजी कर उसे भी पकड़ लिया गया।

आरक्षक को चाकू मारने वाले गिरफ्तार निगरानी बदमाश पीयूष बघेल और आकाश नायक अब पुलिस की हिरासत में हैं। पीयूष बघेल नाबालिकता में 302 में जेल जा चुका है। एक महीने पहले ही वह जेल से छूटा है।आकाश नायक के खिलाफ 307 में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज है।

आरक्षक कुलदीप नेताम द्वारा घायल होने के बावजूद भी आरोपी को पकड़कर थाने ले जाना कर्तव्य परायणता एवं निष्ठापूर्वक कार्य को दर्शाता है। उक्त साहसिक कार्य हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव द्वारा आरक्षक कुलदीप नेताम को दो हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान इसी तरह से चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button