ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

नए 38,628 मामलों के साथ पिछले 24 घंटें में संक्रमितों की संख्या घटी, 617 लोगों की हुई मृत्यु

नई दिल्ली। भारत में पिछले कई दिनों से नए मामलों की 40,000 से ऊपर बनी हुई संख्या में शनिवार को कमी आई है। देश में टीकाकरण भी अच्छा चल रहा है और इस बीच कोरोना के नए मामलों में कमी की खबर सुखद है। हालांकि, बीते दिनों कोरोना से होने वाली मौतों में इजाफा हुआ है, जो कि चिंता का विषय है। मौतों का आंकड़ा 600 के पार आया है, जो कि पिछले दिन आए 464 व गुरुवार को आए 533 मौतों के आंकड़ों से कहीं ज्यादा है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,628 नए मामले आए हैं। इस दौरान 40,017 लोगों की रिकवरी भी हुई है। वहीं, बीते घंटों 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 3 करोड़ 18 लाख 95 हजार 385 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, देश में अभी 4 लाख 12 हजार 153 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक 3 करोड़ 10 लाख 15 हजार 861 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। भारत में अब तक 4 लाख 27 हजार 371 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29% हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.39% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.21% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 12 दिनों से 3% से कम है। वहीं, देश में रिकवरी रेट 97.37% है। बताया गया है कि टेस्टिंग में काफी वृद्धि हुई। अब तक कुल 47.83 करोड़ परीक्षण किए गए।

वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 49,55,138 वैक्सीन लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ 10 लाख 09 हजार 609 हो गया है। भारत में 16 जनवरी 2021 को शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सफर ने, करीब 7 महीनों बाद 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। बता दें कि देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में अब तक सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है और तीसरे पर गुजरात ने स्थान बनाया है।

jagran

देश के इन राज्यों में हाल चिंताजनक, डेल्टा प्लस बन रहा खतरा

जैसे कि देश में जितने मामले आ रहे हैं, उसका आधा केवल केरल से ही आ रहा है, इस बात की जानकारी सरकार से लेकर आम लोगों में भी है। इस कारण केंद्र ने अपनी टीमें भी वहां भेज रखी है, लेकिन संक्रमण पर काबू पाने में समय लग रहा है और राज्य में संक्रमितों की संख्या में कुछ ज्यादा कमी दर्ज नहीं हो रही है। बीते दिन केरल में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सरकार ने कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप को लेकर भी सचेत किया है। बताया गया है कि चार अगस्त तक इसके 83 मामले सामने आ चुके हैं।…और यह खतरे की घंटी महाराष्ट्र के लिए बजा रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र में इसके 33 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में 11 और तमिलनाडु में 10 मामले हैं।

Related Articles

Back to top button