ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

अगर आपको फेसबुक पर आए अनजान का फ्रैंड रिक्‍वेस्‍ट तो हो जाएं सावधान

रायपुर। इंटरनेट मीडिया के जमाने में आए दिन नए-नए ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय गिरोह छत्‍तीसगढ़ में भी लाेगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई में प्रकाश में आया है, जिसमें फर्जी फेसबुक आइडी के जरिए एक नाइजीरियन ने यहां की महिला को फ्रैंड रिक्‍वेस्‍ट भेजा और महिला ने भी उसकी फ्रैंड रिक्‍वेस्‍ट स्‍वीकार कर ली। इसके बाद शुरू हुआ ठगी का खेल, आरोपित नाइजीरियन ने महिला को अपने भरोसे में लेकर उससे बातें करना लगा। धीरे-धीरे बातें भी लंबी होती गईं और ठग का पैंतरा भी काम करने लगा।

एक दिन उसने महिला को कहा कि फेसबुक में काम ज्‍यादा होने से समय नहीं दे पाता इसलिए महिला से वाट्सअप नंबर मांगा, महिला ने भी वाट्सअप नंबर दे दिया। फिर वीडियो कालिंग, संदेश का दौर शुरू हो गया। इसके बाद एक दिन आरोपित ने महिला के लिए गिफ्ट भेजने की जानकारी दी। फिर इसी गिफ्ट के चक्‍कर में महिला ने धीरे-धीेरेे करीब 24 लाख से अधिक की राशि गवां दी।

Related Articles

Back to top button