ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

सड़क चौड़ीकरण पर निकासी की व्यवस्था करना भूले, बारिश होते ही भर जाता है पानी

बिलासपुर।उसलापुर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क की चौड़ाई तो बढ़ा दी गई है। पर निकासी की व्यवस्था करना भूल गए हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश होते ही सड़क में पानी भर जाता है। इसके अलावा सफाई भी नहीं की गई। इसके चलते हर समय गंदगी पसरी रहती है। शहर का दूसरा प्रमुख स्टेशन होने के कारण रेलवे स्टेशन व बाहर दोनों जगह सुंदरीकरण कार्य करा रही है। इसी के तहत पहले जर्जर सड़क का डामरीकरण किया। इसके बाद दोनों हिस्से की चौड़ाई बढ़ाने की योजना बनाई गई।

हालांकि इससे में डामरीकरण की बजाय चेकर टाइल्स लगाई गई। इससे सड़क की चौड़ाई भी बढ़ गई और सुंदरीकरण भी हो गया। इस काम को पूरा हुए करीब दो महीने गुजर गए। पर रेलवे के संबंधित विभाग यह व्यवस्था नहीं की बारिश होने पर पानी की निकासी कहां से होगी। सड़क की शुरुआत में ही पानी भर जाता है। इसके कारण कीचड़ व गंदगी रहती है। इतना ही नहीं निर्माण सामग्रियां भी नहीं उठाई गई। इसके चलते सड़क से गुजरना यात्रियों के साथ- साथ आम नागरिकों के परेशानी का सबब बना हुआ है।

स्टेशन के उस हिस्से में जब लिफ्ट व कुछ और निर्माण कार्य हो रहे हैं, वहां से मलबा नहीं हटाए हैं। यात्री परेशान है और इसे लेकर स्टेशन मास्टर को लगातार शिकायत करते हैं। स्टेशन मास्टर संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराते हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। बारिश के दौरान सड़क वन- वे हो जाती है। जिस हिस्से में पानी भर जाता है उस तरफ से न जाकर यात्री व अन्य राहगीर दूसरी ओर का उपयोग करते हैं। इसके कारण कभी- कभी जाम लगता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई।

Related Articles

Back to top button