ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
खेल

इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, डॉम सिब्ले आउट हुए

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में खेल रही है। इस मैच की पहली पारी में एक तरफ जहां इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 183 रन बनाए थे तो वहीं टीम इंडिया केएल राहुल और जडेजा की अर्धशतक के दम पर पहली पारी में 278 के स्कोर तक पहुंची थी। इस मैच में तीसरे दिन का खेल भी बारिश की वजह से बाधित हुआ था, लेकिन जब दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा हुई थी तब तक दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए थे। चौथे दिन लंच के बाद इंग्लैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 3 विकेट पर 135 रन बना लिए थे। कप्तान जो रूट और जानी बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद। टीम के पास 37 रनों की बढ़त।

इंग्लैंड की दूसरी पारी

मैच की दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता बर्न्स को मो. सिराज ने आउट करवाकर दी। बर्न्स ने 18 रन बनाए और उनका कैच रिषभ पंत ने लपका। वहीं बुमराह ने क्राउले को 6 रन पर पंत के हाथों कैच करवाकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। लंच के बाद डॉम सिब्ले को बुमराह ने 28 के स्कोर पर आउट किया।

भारत की पहली पारी, शतक से चूक गए केएल राहुल

भारत को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की अच्छी साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रॉबिन्सन ने रोहित शर्मा को 36 रन पर आउट करके तोड़ दिया। पुजारा को एंडरसन 4 रन पर आउट किया तो वहीं कप्तान कोहली एंडरसन की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए। टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 5 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और रन आउट हो गए। रिषभ पंत 25 के स्कोर पर ओली रॉबिन्सन और केएल राहुल को 84 रन पर जेम्स एंडरसन ने आउट किया। शार्दुल ठाकुर को एंडरसन ने बिना खाता खोले ही आउट कर दिया।

रवींद्र जडेजा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन 56 रन के स्कोर पर उन्हें ओली रॉबिन्सन ने बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करवा दिया। मो. शमी को रॉबिन्सन ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बुमराह ने अच्छे हाथ दिखाए और 28 रन बनाए। उनकी पारी का अंत रॉबिन्सन ने किया तो वहीं मो. सिराज 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पांच जबकि जेम्स एंडरसन ने चार विकेट लिए।

इंग्लैंड की पहली पारी, जो रूट का अर्धशतक

पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और उन्होंने इंग्लिश कंडीशन का बखूबी फायदा उठाया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने ही सारे विकेट लिए जबकि टीम में मौजूद एकमात्र स्पिनर रवींद्र जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला। भारत की तरफ से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार विकेट चटकाए जबकि शमी को तीन सफलता मिली।

वहीं सिराज को एक और शार्दुल ठाकुर को दो विकेट मिले। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली जबकि बेयरस्टो ने 29, जैक क्राउले ने 27 और सैम कुर्रन ने नाबाद 27 रन की पारी खेलकर टीम को 183 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने शून्य, सिब्ले ने 18 रन का योगदान दिया जबकि लारेंस और जोस बटलर भी बिना खाता खोले ही आउट हुए। रॉबिन्सन भी खाता नहीं खेल पाए तो वहीं ब्रॉड ने चार और एंडरसन ने एक रन बनाए।

भारत की प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-

रोरी बर्न्स, डोम सिब्ली, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Related Articles

Back to top button