ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
मनोरंजन

Saumya Tandon ने पब्लिक डिमांड पर शेयर की पति के साथ तस्वीर

नई दिल्लीl सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर पब्लिक डिमांड पर पति सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ अपनी हालिया तस्वीर शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl सौम्या टंडन ने प्रशंसकों और फॉलोअर्स की इच्छा का सम्मान किया है और उन्होंने अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की हैl यह एक प्रोफाइल फोटो हैl इसमें सौम्या टंडन को नीले और लाल रंग का लहंगा पहने देखा जा सकता हैl वहीं उनके पति ने नेवी ब्लू सूट पहन रखा हैl

फोटो शेयर करते हुए सौम्या टंडन ने लिखा है, ‘मैं अक्सर अपने निजी तस्वीरें शेयर नहीं करतीl इसके अलावा मेरे पति को फोटो खिंचाना पसंद नहीं हैl कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अपने पति के साथ तस्वीर शेयर क्यों नहीं करती हूंl यह एक अलग अवसर थाl जहां वह तस्वीर खिंचवाने के लिए तैयार हो गए थेl’ इस तस्वीर पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी हैl इनमें भाभी जी घर पर है के कलाकार भी शामिल हैl रोहिताश गौड़ ने लिखा है, ‘आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैंl’

सौम्या और सौरभ ने 2016 में शादी कर ली हैl दोनों एक दूसरे को एक दशक से भी ज्यादा समय से डेट कर रहे थेl हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया थाl 14 जनवरी 2019 को सौम्या टंडन एक बेटे की मां बनी हैl सौम्या टंडन ने भाभी जी घर पर है पिछले वर्ष छोड़ दिया हैl शो छोड़ने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने कोई भी नया शो साइन नहीं कियाl हम सावधानी से इसपर काम कर रहे हैl मुझे रोज टेलीविजन पर देखने की आदत नहीं हैl मैं कुछ अच्छा करना चाहती हूंl’

हाल ही में सौम्या टंडन कोरोना वैक्सीन को लेकर खबरों में थेl उन्होंने इस बात से इनकार किया कि कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के लिए उन्होंने नकली आईडी कार्ड बनवाया थाl उन्होंने कहा था, ‘ मीडिया रिपोर्ट के विरुद्ध मैंने अपना कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोज घर के पास लिया हैl नकली आईडी कार्ड बनाने की बात गलत हैl अपुष्ट खबरों पर विश्वास ना करें।’

Related Articles

Back to top button