ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

रायपुर में रोजगार प्लेसमेंट कैंप 10 अगस्‍त को, सैनिकों के कई पदों पर भी मंगाए आवेदन

रायपुर: रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कीि ओर से छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जीई रोड स्थित रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक जिप्पी हायर, रायपुर द्वारा कस्टमर रिलेशन एक्जीक्यूटिव और इंटीरियर डिजायनर, फील्ड सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट के 50 पदों पर न्यूनतम 12वीं (स्वयं का दोपहिया वाहन ड्रायविंग लायसेंस के साथ), स्नातक, एमबीए तथा इंटीरियर डिजायनिंग के स्नातक या डिप्लोमाधारी अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 10 अगस्त को अपनी शैक्षणिक व तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
विभिन्न पदों में भर्ती के लिए 17 अगस्त तक आवेदन
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में भूतपूर्व सैनिकों की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त तक आवेदन जमा किया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर ने अपने कार्यालय में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिकों को सूचित किया हैं कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में विभागीय भर्ती नियमानुसार भूतपूर्व सैनिकों पद भरा जाना है, जिसके तहत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अंबिकापुर में कल्याण संयोजक के 1 पद के लिए, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायगढ में भृत्य के एक पद के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में चौकीदार, सह फर्राश के दो पद के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button