ब्रेकिंग
बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H...
देश

बाइक चालक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पुलिया के नीचे गिरा, आठ घायल

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़गांव से रोपा लगाकर शिवनगर वापस लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर डाड़गांव सोहर नाला पर दुर्घटना का शिकार हो गई। सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर सोहर नाला पुलिया के नीचे गिर गई। ट्रैक्टर और ट्राली में सवार तथा बाइक में सवार व्यक्ति को मिलाकर कुल 18 लोगों में से आठ लोगों को चोटे आई हैं इनमें से एक व्यक्ति ट्रैक्टर के पहिए में लगे कैचबिल से दबा हुआ था जिसे एक्सीवेटर से हटा कर बाहर निकाला गया

घटना के तत्काल बाद घायलों को संजीवनी 108 के ईएमटी शक्ति प्रताप सिंह एवं पायलट के द्वारा संजीवनी एंबुलेंस तथा निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में रविवार देर रात दाखिल कराया गया। ड्यूटी डाक्टर शशिकला मिरी द्वारा स्टाफ नर्स के साथ मिलकर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को दो एंबुलेंस से मेडिकल कालेज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

घायलों में शामिल लोगों में सुखनाथ 35 वर्ष के हाथ में फ्रैक्चर आया है। जूली 14 वर्ष को अंदरूनी चोट है। मनीता 25 वर्ष सिर में चोट आई है। बंधानों 40 वर्ष चेहरे में , कमलेश 25 वर्ष कैचबिल में दबा हुआ था इसके पैर में छेद हो गया है। अनुज 15 वर्ष के हाथ पैर में चोट आई है। सागर मोत 33 वर्ष इसे हल्की चोट आई है तथा सावित्र 26 वर्ष के सिर में चोट आई है।

चिकित्सकों ने सीटी स्कैन का सुझाव दिया है। घटना की सूचना मिलने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों का हाल चाल जाना तथा उन्होंने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था पर रोष व्यक्त किया।

अस्पताल में ड्रेसर नहीं होने से ड्यूटी चिकित्सकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर तत्काल पहल किए जाने की बात कही गई। साथ ही रात में ड्यूटी हेतु गार्ड की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है, इस बात पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है।

Related Articles

Back to top button