ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ... छतरपुर में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: फर्जी पहचान-पत्र बनाकर कराई रजिस्ट्री, तत्कालीन सरपंच व सच... सीधी में आबकारी टीम का अजब कारनामा: ग्रामीणों के विरोध पर बोले— 'जब उमा भारती नहीं रोक सकीं शराब तो ... MP के 'दशरथ मांझी': पत्नी के अपमान पर 71 साल के अजब सिंह आदिवासी ने 7 साल की मेहनत से खोद दिया कुआं भोपाल में ब्लिंकिट से बुक करें 10 किलो का LPG सिलेंडर, 4 घंटे में होगी होम डिलीवरी; जानें रेट्स और न... दतिया उपचुनाव में जीत के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र: '8 अहम मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी ...
टेक्नोलॉजी

Facebook को पीछे छोड़ TikTok ने बनाया नया रिकॉर्ड, बना दुनियाभर की पहली पसंद

नई दिल्ली। भारत में 2020 में बेन हुआ शॉर्ट वीडियो मेकिंग चीनी ऐप TikTok एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है| जी हां, हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक चीनी वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक 2020 में Facebook और उसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp, Instagram, Facebook Messenger को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है।

TikTok के दुनिया में एक अरब यूजर्स

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनालिटिक्स प्लेटफार्म App Annie से Nikkei एशिया द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, TikTok 2019 में चौथे नंबर पर था। यह फेसबुक मैसेंजर को पछाड़कर 2020 में अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया। माना जाता है कि चीन स्थित बाइटडांस (Bytedance) के स्वामित्व वाले TikTok के दुनिया भर में एक अरब यूजर हैं, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका (US) में 100 मिलियन ज्यादा शामिल हैं, और ये खासतौर पर युवा स्मार्टफोन यूजर्स के बीच लोकप्रिय हैं।

फेसबुक दूसरे स्थान पर बना रहा

इसके अलावा, TikTok के चीनी वर्जन – Douyin- ने भी अपना पहला स्थान बरकरार रखते हुए चीन में अपना दबदबा बनाए रखा। एशिया में, टिक टॉक फेसबुक के बाद दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है। फेसबुक दूसरे स्थान पर बना रहा। हालांकि, इसका मैसेजिंग spp – फेसबुक मैसेंजर – पहले से पांचवें स्थान पर फिसल गया। कुल मिलाकर, 2020 में दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में से सात अमेरिकी फर्मों द्वारा विकसित किए गए ऐप हैं। और, चार ऐप एक ही कंपनी के स्वामित्व में हैं, जिन्हें टॉप पांच में स्थान दिया गया है- (फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर)।

TikTok की लोकप्रियता ने फेसबुक के स्वामित्व वाले Instagram ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट- वीडियो फीचर Instagram Reels को शुरू किया जो काफी लोकप्रिय है। इस बीच, टिकटॉक ने पिछले महीने यूजर्स को तीन मिनट तक के वीडियो पोस्ट करने देना शुरू किया।

2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले 10 ऐप्स की लिस्ट:

1. टिकटॉक (चीन)

2. फेसबुक (US)

3. व्हाट्सएप (US)

4. इंस्टाग्राम (US)

5. फेसबुक मैसेंजर (US)

6. स्नैपचैट (US)

7. टेलीग्राम (रूस)

8. लाइक (चीन)

9. पिंट्रेस्ट(US)

10. ट्विटर (US)

Related Articles

Back to top button