ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

PM मोदी आज करेंगे आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद, महिला सशक्‍तीकरण का चेहरा बनीं कृषि सखी चंपा सिंह से होगी बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। ‘आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद” कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्टर कृषि सखी(सीआरपी) चंपा सिंह से संवाद करेंगे। मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले की चंपा सिंह कम लागत वाली कृषि तकनीकी व जैविक कृषि प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही हैं। वे अपनी मेहनत की वजह से महिला सशक्‍तीकरण की पर्याय बन चुकी हैं। जिले के आदिवासी बहुल अंचल पुष्पराजगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव की चंपा ने कम समय में जो सफलता हासिल की, उसी के बदौलत उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर हासिल हुआ है।

पीएम मोदी आज दोपहर 12.30 बजे महिला नारी सशक्‍तीकरण के संबंध में बेहतरीन कार्य करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, मणिपुर के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी आत्मनिर्भर महिलाओं से भी चर्चा करेंगे।

मास्टर कृषि सखी चंपा सिंह विभिन्न राज्यों में कृषि सखी के रूप में कृषकों का सहयोग कर चुकी हैं। समूह से जुड़कर वे स्वयं आत्मनिर्भर हुई हैं। उन्‍होंने अपने गांव, जिला, प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में भी आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए उन्न्त कृषि तकनीक, जैविक पद्धति को अपनाने के लिए समूह सदस्यों और कृषकों को जागरुक किया है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएम बेलवाल ने बताया कि मिशन के माध्यम से समूह के सदस्यों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों और बैंक ऋण के रूप में सस्ती ब्याज दरों पर आसान प्रक्रिया से वित्तीय सहायता की जाती है। ताकि उन्हें बिना कठिनाई के आजीविका गतिविधियां शुरू और मजबूत करने का अवसर मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान हुई पहली आय

हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में भी चंपा ने जैविक कृषि पद्धति का प्रशिक्षण लिया। उन्हें हरियाणा के झज्जर विकास खंड में कार्य करने का मौका मिला। 15 दिन के मानदेय के रूप में पहली आय 11600 रुपये हुई। इसके बाद उन्होंने जैविक खेती के प्रशिक्षण को ही मुख्य काम बना लिया। चंपा अब तक करीब 5500 परिवार को यह प्रशिक्षण दे चुकी हैं। एक बार के प्रशिक्षण के बदले 700 रुपये मानदेय प्राप्त होता है।

Related Articles

Back to top button