ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

खिलाड़ियों को सम्मानित कर बोले CM योगी- गोरखपुर में एक से बढ़कर एक नगीने हैं

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में गोरखपुर मण्डल के विभिन्न विधाओं के 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान अमरनाथ यादव, अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज गजेन्द्र राय, राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी, राष्ट्रीय स्तर की हाकी खिलाड़ी मुस्कान पासवान, शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में विभिन्न विधाओं में अब तक के सबसे बड़े खिलाड़ियों के दल ने प्रतिभाग किया है। कोरोना काल के बावजूद विपरीत परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चुनौतियों के बीच श्रेष्ठ अवसर की तलाश के लिए खिलाड़ी हमेशा सजग रहते हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिलाड़ीगण इसका सबसे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही लखनऊ में खिलाड़ियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें टोक्यो ओलम्पिक में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। स्वर्ण पदक विजेता को 02 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता को 01 करोड़ रुपये, हॉकी पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को भी 01 करोड़ रुपये तथा महिला हाकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में खेलों के कोच को भी सम्मानित किया जाएगा।

इनके अलावा, राज्य के सभी 75 जिलों से 75-75 खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की मदद में कोई कोताही नहीं होने देगी, उन्हें जहां भी जिस संसाधन की आवश्यकता होगी, प्रदेश सरकार उसे मुहैया करायेगी। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने की शुरूआत करने जा रही है। इसके लिए अच्छे खेल प्रशिक्षकों को तैनात किया जायेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं खेलों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button