ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

16 अगस्त को केरल दौरे पर जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, गुवाहाटी और असम का भी करेंगे दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार (16 अगस्त) को केरल दौरे पर जाएंगे। इसके साथ ही वह गुवाहाटी का भी दौरा करेंगे। वहीं, 17 अगस्त को मांडविया असम में रहेंगे। बता दें कि नॉर्थ-ईस्ट के 10 राज्यों से कोविड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, “स्वास्थ्य मंत्री केरल, असम और गुवाहाटी तीनों जगहों पर कोविड के हालातों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह वैक्सीनेशन को लेकर भी समीक्षा बैठक करेंगे।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि 11 राज्यों के 44 से अधिक जिले अभी केंद्र के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इन जिलों से अभी भी कोविड के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, केरल में लगातार कोविड के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

बताते चलें कि केरल में शुक्रवार को 20 हजार से अधिक नए मामले आए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, “केरल में पिछले 24 घंटों में 20,452 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16,856 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, इसी अवधि में कोविड से 114 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, “केरल में अब कोविड के कुल 1,80,000 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 34,53,174 लोग कोविड से उबर चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक कोविड से 18,394 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button