ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, बाहर से आने वालों की जांच नहीं

बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। स्तिथि नियंत्रण की दिशा में अग्रसर है। ऐसे में जो लोग दूसरे शहर से वापसी कर रहे हैं उनकी जांच में अब लापरवाही की जा रही है। महज रेलवे स्टेशन में दिखावे के लिए जांच कर खानापूर्ति कर ली जा रही है।

मौजूदा स्तिथि में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता जा रहा है। लेकिन इन सब के बीच चिंता की एक बात यह है कि मरीजों की जब जानकारी ली जा रही है तो यह पता चल रहा है कि इनमें से लगभग आधे मरीजों का हाल फिलहाल में किसी दूसरे शहर या प्रदेश जाना हुआ है और इन्होंने शहर वापसी की है।

इसी तरह लंबे समय बाद दूसरे शहरों से आने वाले भी जाने अनजाने में किसी संक्रमित के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। लेकिन इन सब के बाद भी इनकी जांच में लापरवाही बरती जा रही है। मौजूदा स्तिथि में सिर्फ रेलवे स्टेशन में रोजाना कुछ यात्रियों की जांच कर खानापूर्ति की जा रही है। एयरपोर्ट, बस स्टैंड व सड़क मार्ग से आने वालों पर भी कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यहां जांच के लिए कोई भी टीम तैनात नहीं है, जबकि देर सवेर इनके ही संक्रमित होने की पुष्टि की जा रही है। कई दिनों तक जांच से दूर रहने की वजह से ये लोग संक्रमण को बढ़ा भी सकते हैं। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि जो भी बाहर से आ रहे हैं वे जरूर कोरोना जांच कराएं। इसी के माध्यम से कोरोना को पूरी तरह से नियंत्रण में लाया जा सकता है।

इन्होंने कहा

जिले में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं। लेकिन अब भी ट्रेवल हिस्ट्री वाले कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि अभी बाहर से आने वालों की जांच बंद है। ऐसे में किसी शहर व प्रदेश से लौटने पर खुद ही यदि लोग कोरोना जांच कराते हैं और जागरूक होने का परिचय देते हैं तो संक्रमण को और भी कम किया जा सकता है।

डा. प्रमोद महाजन, सीएमएचओ

Related Articles

Back to top button