ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
खेल

PM Kisan में मिलेंगे 6 हजार के बजाए 12 हजार सालाना, मोदी सरकार कर सकती है ऐलान

नई दिल्‍ली।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम दोगुनी होने वाली है। जल्‍द ही इसका ऐलान हो सकता है। केंद्र सरकार किसानों को अब छह हजार की जगह 12 हजार रुपये प्रति वर्ष देने पर विचार कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर लौटे बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शीघ्र ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम दोगुनी होगी। ऐसा मोदी सरकार के किसानों की आय डबल करने की मुहिम के तहत होगा।

बता दें कि बीते रविवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

19500 करोड़ रुपए ट्रांसफर

प्रधानमंत्री का यह बयान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले आया था। उन्‍होंने सोमवार को एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।

किसानों से बातचीत का मौका

उन्होंने एक Tweet में कहा था-देश के परिश्रमी किसानों के जीवन को ज्‍यादा से ज्‍यादा आसान बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। इस अवसर पर उन्हें इस योजना के कुछ लाभार्थियों के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा। इस योजना से जिस प्रकार हमारे किसान भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, वो अत्यंत हर्ष का विषय है।

क्‍या है PM Kisan Yojana

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button