ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

राजधानी की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू में आज सुबह 11:00 बजे से प्लेसमेंट कैंप

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से सोमवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-सड्डू (ITI&Saddu) में तकनीकी पदों की पूर्ति के लिए प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह कैंप सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थियों के आते ही उनका पंजीयन किया जाएगा और इसके बाद नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक भसीन मोटर्स द्वारा (टाटा मोटर्स द्वारा अधिकृत) टेक्निशियन एल-1 के 50 पदों पर डीजल मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई, उत्तीर्ण फेशर्स-अनुभवी आवेदकों की भर्ती न्यूनतम वेतमान 8 हजार रुपये प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 16 अगस्त को अपनी शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11.00 बजे से दोपहर दो बजेे तक अपनी उपस्थिति दें।

रोजगार कार्यालय के उप संचालक एओ लारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण काल से लेकर अभी तक लगातार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मुहैया कराने को रोजगार कार्यालय की ओर से लगातार प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर युवा को उसके हुनर के अनुसार काम मिले। कई बार युवाओं में हुनर होने के बाद भी उन्हें जानकारी नहीं होने के कारण नौकरी नहीं मिल पाती। ऐसे में रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित प्लेसमेंट कैंप में रोजगार के लिए इच्छुक युवाओं को अवसर दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button