ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 16 अगस्त को नई दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की। कुछ दिन पहले संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीयों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि इस ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जिसमें नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत की तरफ से ओलंपिक में अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले वर्ष 2012 में लंदन में ओलंपिक में भारत ने 6 पदक जीते थे।

jagran

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ नाश्ता भी किया। इस मुलाकात की बेहतरीन फोटो सामने आई हैं।

इस दौरान भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ भी पीएम ने फोटो खिंचवाई। इतना ही नहीं पानीपत के रहने वाले नीरज को उनका पंसदीदा चूरमा खिलाया।

वहीं टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को पीएम मोदी ने आइस्क्रीम खिलाई। बता दें कि ओलंपिक इतिहास में पीवी सिंधु बैडमिंटन में दो पदक जीतने वाले देश की इकलौती खिलाड़ी हैं।

ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में आज प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक खास कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ नाश्ता किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो से गोल्ड जीतकर लौटे नीरज चोपड़ा  के साथ कुछ बातें भी की। साथ ही पीएम ने बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से भी बातचीत की।

इन खिलाडियों से भी बातचीत

इनके अलावा प्रधानमंत्री ने ने रवि दहिया, दीपक पूनिया समेत कई खिलाड़ियों से बात की और तस्वीरें खिंचवाईं। इस तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी ने टेबल पर जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button