ब्रेकिंग
खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क... नूरपुरबेदी में पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन तारों की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रे... गुरदासपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित, DC आदित्य उप्पल ने जारी कि... होशियारपुर के मुकेरियां में सनसनीखेज वारदात, आर्मी जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप : पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना...
देश

उसम भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली को आज मिलेगी राहत, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। ऐसी संभावना है कि बारिश की वजह से तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाएगा।

दिल्ली में इस महीने में सामान्य 157.1 मिमी बारिश की तुलना में महज 63.2 मिमी बारिश दर्ज की गई क्योंकि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के इसके आसपास के इलाके दूसरी बार 10 अगस्त को ‘मानसून क्रम टूटने’ के चरण में प्रवेश कर गए थे। आईएमडी ने अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि इस महीने के अंतिम 10 दिन में ‘अच्छी बारिश’ होने की संभावना है और इससे राजधानी में जो बारिश की जो कमी हुई है, वह पूरी हो जाएगी। सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त के महीने में 247.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी ने इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया था।

जब मानसून हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाता है तो देश के अधिकतर इलाकों में बारिश में गिरावट होती है। इस दौरान हिमालय के तलहटी के इलाकों, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के हिस्सों में बारिश बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button