ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

24 घंंटे में मिले 36,401 नए कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों में लगातार हो रही कमी

नई दिल्ली। भारत (India) में 24 घंटे के दौरान 36,401 नए कोरोना संक्रमित मिले और 530 संक्रमितोंं की मौत हो गई। वहीं 39,157 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई है। देशभर में सक्रिय मामलों में लगातार कमी दर्ज हो रही है।  फिलहाल देश में 3,64,129 संक्रमितों का इलाज जारी है। सक्रिय मामलों का यह आंकड़ा 149 दिनों में सबसे कम है।  कुल संक्रमण के मामलों का 1.13 फीसद सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से अब तक देश भर में ठीक होने वालों की संख्या 3,15,25,080 है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि कुल 50 करोड़ टेस्ट करने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,64,88,433 हो गया है जिसमें पिछले 24 घंटों में 56,36,336 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं।

प्रेट्र के अनुसार, महामारी की शुरुआत से अबतक देश में कुल संक्रमण के मामले 3,23,22,258 हो गए और मरने वालों की संख्या 4,33,049 है। मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक पिछले साल के मार्च के बाद अभी दर्ज रिकवरी रेट सबसे अधिक 97.52 फीसद है। हर दिन आने वाला संक्रमण दर अभी 1.94 फीसद है जो पिछले 24 दिनों से 3 फीसद से कम है।

पिछले साल 7 अगस्त को देश में कोरोना संक्रमण मामलों का आंकड़ा 20 लाख के पार चला गया था। इसके बाद देशभर में संक्रमण के मामले बढ़ते ही चले गए। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को कुल मामलों का आंकड़ा एक करोड़ के पार चला गया। 4 मई 2021 को दो करोड़ और 23 जून तक 3 करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले भारत में आ चुके थे।

Related Articles

Back to top button