ब्रेकिंग
Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ... Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस...
देश

राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। श्री राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग ने भी राजीव जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत और विधायक मोहन मरकाम वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

महापौर ने किया याद, गणमान्यजनों ने दी आदरांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती सद्भावना दिवस पर राजधानी रायपुर में राजीव गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष राजधानी रायपुर शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 77वीं जयंती पर सादर नमन करते हुए नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में आदरांजलि अर्पित की

आयोजन में मुख्य रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष सुन्दर जोगी, पार्षद प्रतिनिधि डॉक्टर अन्नूराम साहू, पूर्व पार्षद रियाज अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 77वीं जयंती सद्भावना दिवस पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महापौर एजाज ढेबर ने नमन करते हुए कहा कि राजीव गांधी को देश प्रधानमंत्री के रूप में देश के 18 वर्ष के समस्त युवाओं को मताधिकार देने, सूचना क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था के लोककल्याणकारी प्रभावी क्रियान्वयन करने सहित अनेक अद्भुत लोककल्याणकारी कार्य करने पर युगों-युगों तक ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button