ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

दिल्ली, हरियाणा और यूपी में झमाझम बारिश; जलभराव के चलते कई रास्‍ते बंद

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी बारिश एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। रात से ही राजधानी में बिजली कड़कने के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, बीत दिन भी हल्की से मध्यम बारिश पूरे दिन दर्ज हुई थी। मानसून के दोबारा से सक्रिय होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में फिलहाल अगले 24 घंटो के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल कई इलाकों में बारिश रुक गई है, लेकिन बारिश का यह दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। वहीं यूपी, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में भी लगातार बारिश हो रही है। जानें सभी ताजा अपडेट।

भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भी लगातार बारिश हो रही है।

दिल्ली  के सफदरजंग में सुबह 5.30 तक दर्ज हुई 73.2 मिमी बारिश

ताजा रिपोर्ट के बात करें तो दिल्ली  के सफदरजंग में सुबह 2.30 से 5.30 बजे के दौरान 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बताया था कि अगस्त खत्म होते-होते दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। वहीं पहले ही बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए भी येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश का प्रभाव

रात से दिल्ली-एनसीआर में हो रही भारी बारिश के चलते प्रगति मैदान, जंगपुरा और लाजपत नगर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इतना ही नहीं कई अंडरपास पूरी तरे से डूब गए हैं। भारी बारिश के चलते मूलचंद अंडरपास के पास भी पानी भर गया है। वहीं मिंटो ब्रिज पर पानी भरन के चलते बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड के कुमाऊं में आज भी होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

वहीं पहाड़ी इलाकों के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया था। यहां पर स्थित कई इलाकों में बीते दिन से बारिश हो रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कुमाऊं में आज भी बारिश जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button