ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

भाई बहनों के स्नेह पर्व पर छलका प्रेम

बिलासपुर। भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने वनांचल में रहनी वाली बैगा आदिवासी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। गौरतलब है कि लोरमी के सुदूर अंचल वनग्राम अचानकमार, बिंदावल, छपरवा, तिलईडबरा, लमनी में विधायक धर्मजीत सिंह बैगा आदिवासियों बहनों के बीच पहुंचकर रक्षासूत्र बंधवाए व उन्हें उपहार प्रदान किए।

इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो से उनका काफी पुराना आत्मीय रिश्ता है। यहां निवासरत रहने वाले बैगा आदिवासी सब मेरे भाई बहन जैसे है। भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हेांने कहा वे अपनों बहनों से आशीर्वाद लेने आए हैं। वे सदैव अपनी बहनों के साथ खड़ा हैं उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा बहनों के हर सुख दु:ख में उनके साथ है। इस दौरान जकांछ के प्रदेश सचिव राकेश छाबड़ा, नगर विधायक प्रतिनिधि अविष यादव, ओंकार खत्री, भूपेंद्र ठाकुर, अंशुमान दुबे, आशीष रजक, धीरज जायसवाल, दीपक कश्यप, छोटू वैष्णव सहित कार्यकर्ता और बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे

सीपत अंचल में भी भाई बहन के पवित्र स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बड़े आस्था श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने सुबह से संज संवरकर अपने भाइयों के आने का इंतजार करती रही। थाली में आरती सजाए हुए कुंकुम रोली अभ्रक लेकर बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर आरती उतारी व कलाई में रक्षासूत्र बांधी। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहन को उपहार देकर उन्हें रक्षा करने का वचन दिए। बसस्टैंड सहित अन्य चौक चौहारों पर दिनभर राखी व मिठाइयों की दुकानंे में भीड़ रही।

Related Articles

Back to top button