ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

Bigg Boss OTT: रिद्धिमा पंडित के घर से बेघर होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, करण जौहर के शो के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के दर्शकों को इस हफ्ते काफी तगड़ा झटका लगा है, जिसके चलते वह शो और मेकर्स की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहा है। दरअसल बिग बॉस ओटीटी ‘संडे का वार’ एपिसोड में एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर कर दिया। जिसके चलते बहुत से दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिए बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स की आलोचना की है।

‘संडे का वार’ में इस बार होस्ट करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी से रिद्धिमा पंडित और उनके कनेक्शन करण नाथ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिद्धिमा पंडित इस शो की चर्चित कंटेटेस्टेंट रही थीं, ऐसे में दर्शकों को उनका इतनी जल्द बाहर जाना रास नहीं आ रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बिग बॉस ओटीटी की आलोचना की है। साथ ही रिद्धिमा पंडित की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं।

RidhiKaiZiddi नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, ‘हमें रिद्धिमा वापस चाहिए।’ Dikshit Kapoor ने लिखा है, ‘रिद्धिमा पंडित के साथ पूरी तरह से अन्याय हुआ है। वह बिग बॉस ओटीटी के घर में उन लोगों से ज्यादा रुकने के काबिल हैं जो कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह अपने कनेक्शन की वजह से घर में रुके हुए हैं। रिद्धिमा पंडित को एक मौका मिलना चाहिए। रिद्धिमा पंडित बिग बॉस ओटीटी या बिग बॉस 15 में वापस आओ।’

RidhimaPandit15 नाम के यूजर ने लिखा है, ‘अनुचित एलिमिनेशन !!! रिद्धिमा सबसे ज्यादा वोट पाने और एक शानदार कंटेस्टेंट थीं। यह ठीक नहीं है।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिद्धिमा पंडित के बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने पर हैरानी जताई है। साथ ही उनको शो में वापस लाने की मांग की है। वहीं बात करें ‘संडे का वार’ एपिसोड की तो शो के होस्ट करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की वहीं कुछ की जमकर क्लास लगाई।

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी अब तक सारे सीजन से काफी अलग है। इस शो में नेहा भसीन, करण नाथ,दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट प्रतीक सहजपाल, और अक्षरा सिंह सहित कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। रिद्धिमा पंडित और करण नाथ से पहले उर्फी जावेद बिग बॉस के घर से बेघर हुई थीं। इस बार यह शो शुरुआत के 6 हफ्तों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद यह शो टीवी पर प्रसारित होगा, जिसको सलमान खान होस्ट करेंगे।

Related Articles

Back to top button