ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सरकारी संपत्ति ‘किराए’ पर देगी सरकार, राहुल बोले- ईमान तो पहले ही बेच दिया अब देश पर नजर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना (National Monetization Scheme) को लेकर बुधवार को फिर मोदी सरकार पर कड़ा हमला किया और कहा कि राष्ट्रीय हितों के संरक्षण की बात करने वाली इस सरकार ने अब अपना ईमान भी बेच दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार अपना ईमान पहले ही बेच चुकी है और अब देश की संपत्ति को बेचने में जुट गई है।

राहुल ने ट्वीट किया कि सबसे पहले ईमान बेचा और अब” कांग्रेस नेता ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर देश की संपत्ति में निजी क्षेत्र को हिस्सेदार बनाने को लेकर तीखा हमला किया और कहा कि यह सरकार 70 साल में अर्जित देश की संपत्ति को अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को बेचकर देश के भविष्य को अंधेरे में धकेल रही है।

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर इस योजना को लेकर सरकार की आलोचना की और कहा कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के नाम पर राष्ट्रीय मित्रिकरण योजना थोपी जा रही है, राष्ट्रीय संपत्ति को मित्रों के हवाले किया जा रहा है। मोदी सरकार की मित्रिकरण योजना राष्ट्र के लिए हानिकारक साबित होगी।

Related Articles

Back to top button