ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

कैप्टन के नेतृत्व में ही 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ेगी पंजाब कांग्रेस – हरीश रावत

चंडीगढ़: पंजाब सरकार में बगावत के सुर तेज होते जा रहे है। एक तरफ जहां कैप्टन और सिद्धू के बीच की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है वही दूसरी तरफ बड़ी खबर सामने आ रही है कि हरीश रावत ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की सभी अटकलों पर रोक लगा दी है। हरीश रावत से आज पंजाब के कई विधायकों और नेताओं ने मुलाक़ात की जिसके बाद रावत ने कहा कि कैप्टन के नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी अगले साल होने वाले चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं इस मुद्दे पर परनीत कौर का भी बड़ा बयान सामने आया है। परनीत कौर ने कहा कि ये बगावत नवजोत सिंह सिद्धू के कारण ही हो रही है। लेकिन किसी के कहने पर ऐसे मुख्यमंत्री नहीं बदले जाते।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि  अब बगावत के तेज होने के बाद हाईकमान विवाद सुलझाने की कोशिशों में जुट गई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कैप्टेन के खिलाफ अचानक से सभी मंत्रियों का होना कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भी हो सकता है। कैबिनेट में फेरबदल के बाद कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिसको लेकर पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button