ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

फिर सामने आया तालिबान का क्रूर चेहरा, अब काबुल में TOLO न्यूज के रिपोर्टर को जमकर पीटा

तालिबान का एक बार फिर  क्रूर चेहरा लोगों के सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक तालिबान ने अब टोलो न्यूज के एक पत्रकार जियार याद की जमकर पिटाई की। जियार खान याद की मौत की खबर आ गई थी, लेकिन अब जियार ने खुद ट्वीट कर बताया है कि काबुल के बाहरी इलाके में तालिबान ने उन्हें जमकर पीटा। उनका कैमरा और अन्य उपकरण छीन लिए। जियार खान के मुताबिक कुछ लोगों ने उनकी मौत की खबर उड़ा दी थी, लेकिन वह सकुशल हैं। जियार ने बताया है कि तालिबान एक लैंड क्रूजर गाड़ी से आए थे और उन्होंने रायफल के दम पर उन्हें पीटा

PunjabKesari

आपको बतां दे कि इससे पहले अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या कर दी गई थी। दानिश सिद्दिकी रॉयटर्स के लिए काम करते थे। अफगानिस्तान के समाचार चैनल टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है, सिद्दीकी की मौत स्पिन बोल्डक इलाके में हुई है, जो कंधार प्रांत में स्थित है।  सिद्दीकी (38) अफगानिस्तान में असाइनमेंट पर थे जब वह मारे गए। पुरस्कार विजेता पत्रकार की कंधार शहर के स्पिन बोल्डक जिले में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच संघर्ष को कवर करते समय मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button