ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

एंटोनियो गुटेरेस समेत कई देशों के प्रमुखों ने की काबुल हवाईअड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को काबुल हवाईअड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना अफगानिस्तान की जमीनी हालात की अस्थिरता को रेखांकित करती है। साथ ही अफगान लोगों के समर्थन में देश भर में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए विश्व निकाय के रूप में हमारे संकल्प को मजबूत करती है।

महासचिव काबुल में और विशेष रूप से हवाई अड्डे पर चल रही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने आतंकी हमले की निंदा करते हुए हताहतों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक प्रेस वार्ता में अफगानिस्तान की स्थिति पर सवालों के जवाब में कहा कि संयुक्त राष्ट्र हताहतों और घायलों की गिनती कर रहा है। जहां तक हम इस समय जानते हैं, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हवाई अड्डे के आसपास हमारे पास कुछ कर्मचारी थे, लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं। दुजारिक ने कहा कि हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जिसने भी जानबूझकर मासूम लोगों व बच्चों को निशाना बनाया वे हताश लोग हैं।

 ब्रिटिश पीएम ने अभियान जारी रखने की बात कही

लंदन रायटर से मिली खबर के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने काबुल में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमारी सरकार काबुल से अपनों को निकालने का अभियान जारी रखेगी। घटना के बाद एक आपात बैठक की अध्यक्षता करने के बाद उन्होंने कहा कि यह हमला हमारी प्रगति को बाधित नहीं कर सकता।

उधर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि आतंकी हमले के बाद काबुल से लोगों को निकालने का अभियान बहुत खतरनाक हो गया है। लोगों को निकालने के लिए हम लोग अब अमेरिका के साथ समन्वय बनाकर काम करेंेगे।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उनका देश अफगानिस्तान से बाहर निकलने वालों की मदद करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button