ब्रेकिंग
Global Defence Market: रक्षा उत्पादन में ग्लोबल पावर बना भारत, 80 से अधिक देशों को हो रहा हथियारों औ... Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की आराधना, बरसेगी विशेष कृपा और मिलेगा सुख... Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली से यूपी-राजस्थान तक जानें मौ... Chittoor Murder Mystery: 'दृश्यम' स्टाइल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में ... Europe Protests: फ्रांस से इटली तक भड़का जनसैलाब, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग; क... Post Office RD vs PPF: हर महीने 10,000 की बचत से कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? जानिए दोनों छोटी बचत योज... IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में प्रैक्टिस के दौरान गरजा 16 साल के कीवी गेंदबाज का जलवा, वैभव सूर्यवंशी क... Gangster Himanshu Bhau Arrested: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, एफबीआई ... Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क...
देश

काबुल में हुए विस्फोटों की भारत ने भी की कड़े शब्दों में निंदा, आतंकी हमले के पीछे आइएस संगठन है जिम्मेदार

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी में गुरुवार देर शाम हुए दो विस्फोट की भारत ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे कहा कि हम काबुल में हुए बम विस्फोटों की भ‌र्त्सना करते हैं। इस आतंकी वारदात में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा गया है कि इस हमले के बाद और जरूरी हो गया है कि आतकंवाद और आतंकियों को सुरक्षित शरण देने वालों के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो।

काबुल से जो खबरें आ रही हैं इससे संकेत है कि इस विस्फोट के पीछे इस्लामिक आतंकी संगठन आइएस (इस्लामिक स्टेट) जिम्मेदार है।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त, 2021 को काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद भारत ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में विश्व बिरादरी को इस आतंकी संगठन के बारे में आगाह किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कह चुके हैं कि अफगानिस्तान में अस्थिरता फैलने से पूरे क्षेत्र में आइएस का खतरा बढ़ गया है।

हमले को लेकर पहले ही जारी हुआ था अलर्ट

बता दें कि काबुल में अमेरिकी दूतावास की ओर से गत बुधवार की शाम को जारी एक अलर्ट में नागरिकों को सलाह दी गई थी कि वे एयरपोर्ट की ओर आना टाल दें। जो लोग पहले से एयरपोर्ट के गेट पर मौजूद हैं, वे भी तत्काल वहां से चले जाएं। आस्ट्रेलिया ने भी अपने लोगों को एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके अलावा, ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के मंत्री जेम्स हैपी ने बताया कि एक ब़़डे हमले की ब़़डी विश्वसनीय रिपोर्ट आई है। इसलिए लोगों को एयरपोर्ट से दूर चले जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button