ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

सात साल बाद ग्रामीण अंचल की सड़कों के लौटेंगे दिन

रायपुर: रायपुर जिले के ग्रामीण अंचलों की सड़कों के दिन लौटने वाले हैं। सात साल बाद इन सड़कों की याद अधिकारियों को आई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले की 15 सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए पीएमजीएसवाय के अधिकारियों ने 19 प्रतिशत कम दर पर टेंडर जारी किया है। ठेका एजेंसी अक्टूबर माह से काम शुरू करेगी।

ठेका एजेंसी को एक साल के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पीएमजीएस वाय योजना के अधिकारी का कहना है कि टेंडर जारी कर दिया है। कंपनी ने विलो दर पर टेंडर लिया है। काम में लापरवाही ना हो इसलिए लगातार मानिटरिंग की जाएगी। पीएमजीएसवाय योजना से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर जिले के अभनपुर, आरंग और तिल्दा ब्लाक में करीब सात साल पहले 15 सड़कों का निर्माण किया गया था।

पीएमजीएसवाय ने आठ करोड़ रुपये का टेंडर निकाला था। ठेका कंपनी ने 19 प्रतिशत कम दर पर ठेका लिया है। सात साल पहले गांव की आबादी के हिसाब से सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर बनाई गई थी, लेकिन अब आबादी के साथ-साथ वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो गया है, जिससे सड़कों की चौड़ाई कम पड़ रही है। सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। सड़क बनाकर अधिकारी भूल गए थे। पीएमजीएसवाय योजना के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के लिए दस करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़कों की चौड़ाई 5.5 मीटर करने के लिए मंजूरी मिली है।

आस-पास के गांव वालों को मिलेगा फायदा

इन सड़कों पर प्रतिदिन यात्री बसों का संचालन होता है। वहीं कार, टैक्सी, भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण अंचलों में पिछले दस साल की तुलना में वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस कारण इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव वालों को मजबूरी में उबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरना होता है। अब इन मार्गों को चौड़ा करने की योजना से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन सड़कों का होगा काम

अभनपुर

– कोल्यारी से लखना मार्ग

– परसदा से अमोदी

– रवेली से कन्हेरा

तिल्दा

– खड़िया से मधईपुर

– कोटा से मोंहदीं

– टी 02 से टांडा

– सिलतरा से मांढर

– सिवनी से सिंगारभाठा

आरंग

– अमेठी से भोतीडीह

– भनसोज से डिगारी

– एनएच06 से पारागांव से राटाकाट

– धमनी से सोनपैरी

– परसदा से सेमरिया

– कुटेला से मोहमेला

– भंडारपुरी से धौराभाठा

– संकरी होने कारण आवागमन में परेशानी

वर्जन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 15 सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम सात साल बाद किया जाएगा। 19 प्रतिशत कम दर पर टेंडर जारी किया गया है

– आरबी सोनी, ईई, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना

Related Articles

Back to top button