ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
विदेश

अमेरिका का दावा, काबुल एयरपोर्ट पर दागे गए पांच राकेट, अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम ने दिया जवाब

वाशिंगटन। अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट की तरफ दागे गए पांच राकेट हमलों को विफल कर दिया है। एयरपोर्ट की तरफ आते इन राकेट को अमेरिकी डिफेंस मिसाइल सिस्‍टम ने पहले ही इंटरसेप्‍ट कर नष्‍ट कर दिया गया था। इंटरसेप्‍ट का अर्थ अपनी तरफ आते किसी राकेट या मिसाइल का पता लगाकर जवाबी कार्रवाही करना है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इन सभी राकेट हमलों को विफल कर दिया गया है या नहीं। अमेरिकी सैन्‍य अधिकारी का कहना है कि ये शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर दिया गया बयान है। कुछ समय के बाद इसमें बदलाव भी संभव है। अधिकारी के मुताबिक ये राकेट हमले सोमवार सुबह किए गए थे।

अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान के मुताबिक इसकी जानकारी राष्‍ट्रपति जो बाइडन को भी दे दी गई है। व्‍हाइट हाउस से जारी एक बयान में उन्‍होंने कहा है कि एयरपोर्ट का संचालन बादस्‍तूर जारी है।गौरतलब है कि रविवार को अमेरिका ने काबुल पर ड्रोन से हमला किया था। इसमें सुसाइड बंबर को निशाना बनाया गया था, जिसके निशाने पर काबुल एयरपोर्ट था। अमेरिका का कहना है कि काबुल एयरपोर्ट पर इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकी फिर हमला कर सकते हैं। उनके निशाने पर अमेरिकी सेना है, जो अभी काबुल में है। आपको बता दें कि अमेरिका सेना 31 अगस्‍त से पहले अपनी फौज को वहां से निकालने की कवायद में जुटी है।

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि जब तक उसका एक भी नागरिक या फौजी काबुल में मौजूद रहेगा, तब तक वो अपनी सेना को पूरी तरह से वहां से नहीं निकालेगा। अमेरिका ने ये भी साफ कर दिया है कि काबुल पर राकेट को आईएसआईएस का खुरासान गुट अंजाम दे रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले की जिम्‍मेदारी इसी गुट ने ली थी।

इस तरह के हमलों को अमेरिका ने इराक में भी झेला है। इसी वजह से अमेरिका ने यहां पर अपनी मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को तैनात किया हुआ है, जो उनकी तरफ आने वाली किसी भी मिसाइल या राकेट की जानकारी हमले से पहले ही दे देता है। इसके बाद यही सिस्‍टम इसके जवाब में मिसाइल दाग देता है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल फ्रेंक मैकेंजी का कहना है कि वो इस तरह के हमलों से पूरी तरह से वाकिफ हैं। उनके पास इससे बचने का उपाय है। उनकी सबसे बड़ी चिंता सुसाइड बंबर और कार बम को लेकर है।

Related Articles

Back to top button