ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

भारत बायोटेक के नए प्लांट से Covaxin की पहली कमर्शियल खेप रवाना, वैक्सीनेशन में आएगी तेजी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर स्थित भारत बायोटेक के नए प्लांट से कोवैक्सीन (Covaxin) टीके की पहली खेप रवाना की। मांडविया ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद ट्वीट में लिखा, ‘देश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है टीकाकरण। अंकलेश्वर स्थित बायोटेक के संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप को रवाना किया।’

टीकों की आपूर्ति में होगी बढ़ोतरी
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस खेप की रवानगी के साथ ही देश में टीकों की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी वहीं हर भारतीय तक टीका पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित विनिर्माण संयंत्र को कोविड​​-19 रोधी कोवैक्सीन टीके का उत्पादन करने की मंजूरी दी थी।

भारत बायोटेक ने मई में ऐलान किया था कि उसने अंकलेश्वर स्थित अपनी सहायक कंपनी के संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक के उत्पादन की योजना बनाई है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा था कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली चिरोन बेहरिंग इकाई के विनिर्माण संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक बनाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रविवार सुबह तक कोविड-19 (Covid-19) टीके की 63.09 करोड़ खुराक लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button