ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

ऑनलाइन साइट्स चाकू मंगवाकर दे रहे थे वारदात को अंजाम, 170 जब्त

रायपुर: ऑनलाइन ऑर्डर कर धारदार व बटनदार चाकू मंगवाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने विशेष तस्दीक अभियान चलाया। इस दौरान 170 नग चाकू जब्त किए गए हैं। इसमें कई नाबालिगों ने ऑनलाइन साइड के जरिए चाकू मंगवाए थे, जिन्हें पकड़कर लाया गया। साथ ही उनके स्वजनों को बुलाकर समझाया गया। कई मामलों में परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनके बच्चों ने चाकू ऑनलाइन मंगवाए हैं। पुलिस ने उन्हें आगे से सतर्क रहने और बच्चों पर नजर रखने की नसीहत दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर शहर सहित सरहदी जिलों में लोगों द्वारा विगत दो माह में फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार हथियार मंगवाए थे। रायपुर पुलिस ने कुछ माह पहले अभियान कार्रवाई कर ऑनलाइन साइट्स से चाकू मंगवाने वालों की लिस्ट मांगी थी। इसके बाद शहर में अभियान चलाकर आरोपितों को पकड़ा और उनके पास से चाकू जब्त किए।

इसे देखते हुए अपराधियों ने नया तरीका निकाला और रायपुर शहर की बजाय आस-पास के जिलों में अपने दोस्तों के यहां या आस-पास किसी जगह का नाम बताकर ऑनलाइन चाकू का ऑर्डर किया। पुलिस को जब जानकारी मिली, तो सरहदी जिलों को लिस्ट भेजकर वैधानिक कार्रवाई कर अलग-अलग थानों द्वारा 170 नग धारदार एवं बटनदार चाकू जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि रायपुर शहर सहित सरहदी जिलों में जिन लोगों ने विगत दो माह में ऑनलाइन आर्डर कर चाकू मंगाए थे। उन सभी की जानकारी ली गई है। जिन लोगों ने किचन या अन्य उपयोग के लिए चाकू खरीदे हैं, उनसे भी इस बारे में लिखित जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि अवैध रूप से चाकू रखकर घूमते पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button