ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...
देश

राहुल गांधी की बैठक से 24 घंटे पहले दिल्ली में कांग्रेस के लिए बुरी खबर, AAP में शामिल हुए कई नेता

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस के लिए सोमवार को बुरी खबर आई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक से 24 घंटे पहले ही कई कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस ने भी नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच मौजूदा स्थिति और दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर ही मंगलवार शाम चार बजे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली  प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी और पांचों उपाध्यक्षों की एक बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक में तीनों निगमों (उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिण दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम) में अपनी पैठ मजबूत करने की दिशा में क्या कदम उठाए जाने हैं, इसको लेकर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव-2022 की तैयारी में जुट गई है। इस बाबत शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जिला पर्यवेक्षकों के साथ मैराथन बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस चुनाव से काफी पहले 60 फीसद प्रत्याशियों का चयन कर लेगी। इसके लिए आलाकमान भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को हुई अहम बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी इमरान मसूद सहित प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौधरी भी मौजूद रहे।

ये हैं पर्यवेक्षक

  • राव दान सिंह, आदर्श नगर
  • चिरंजीव राव, चांदनी चौक
  • आफताब अहमद, करावल नगर
  • मामन खान, बाबरपुर
  • नीरज शर्मा, पटपड़गंज
  • जगबीर बाल्मीकि, बदरपुर
  • इंदुराज नरवाल, कृष्णानगर
  • सरदार शमशेर सिंह गोगी, करोल बाग
  • प्रदीप चौधरी, नई दिल्ली
  • वरुण चौधरी, रोहिणी
  • शैली चौधरी, किराड़ी
  • कुलदीप वत्स, तिलक नगर
  • धर्म सिंह छोकर, नजफगढ़
  • शीशपाल केहरवाला, महरौली

कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी AAP में शामिल

उधर, दिल्ली निगम चुनाव को देखते हुए आप का अपना कुनबा बढ़ाने का अभियान जारी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक राघव चड्ढा ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम, शासन और ईमानदार राजनीति से प्रेरित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। AAP में कांग्रेस के विकास शर्मा व मेहर यादव अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। करोलबाग से संबंध रखने वाले विकास शर्मा व राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले मेहर यादव ने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की है।

Related Articles

Back to top button