ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
खेल

सोने के दाम में गिरावट, चांदी की कीमत भी लुढ़की, जानिए क्या चल रहे हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोने के दाम में छह रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे सोने का मूल्य 46,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 46,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मांग में कमी से सोने के दाम में यह गिरावट देखने को मिली। सिक्योरिटीज के मुताबिक स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत में 515 रुपये की टूट देखने को मिली। इससे शहर में चांदी की कीमत 61,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 62,336 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 23.82 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”सोने में टूट देखने को मिली। कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 1,811 डॉलर प्रति औंस पर रही। मजबूत डॉलर और शेयर बाजार में सकारात्मक रुख की वजह से सोने की ट्रेडिंग एक रेंज के भीतर ही हुई।’

सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 33 रुपये यानी 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 47,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 16 रुपये यानी 0.03 फीसद की गिरावट के साथ 47,251 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62 रुपये की गिरावट के साथ 62 रुपये की गिरावट के साथ 63,304 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसी तरह मार्च, 2022 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 185 रुपये की टूट के साथ 64,269 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

Related Articles

Back to top button