ब्रेकिंग
Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित
देश

दिल्ली फिर हुई शर्मसार, टॉफी खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची से रेप

मध्य दिल्ली के बापा नगर इलाके में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपेश के रूप में हुई है।

पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज 
आरोप है कि टॉफी खिलाने के बहाने आरोपी ने बच्ची को अंदर बुला लिया और फिर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने बाद में घर पर वारदात बताई। तब पुलिस को जानकारी दी गई। अधिकारी ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार को हुई और लड़की ने शुक्रवार को अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसी दिन पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जींस बनाने की फैक्ट्री में काम करता था।

Related Articles

Back to top button