ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

थर्ड अंपायर के तौर पर छत्‍तीसगढ़ में फैसला करने आ रहे राहुल: कौशिक

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित छत्तीसगढ़ यात्रा पर तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किस विकास को देखने राहुल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इसे छत्‍तीसगढ़ की प्रदेश सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। छत्‍तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने 32 माह में 32 कार्य भी नहीं किए हैं, जिन्हें देखने राहुल आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल ने कहा कि राहुल गांधी को अपने ही सरकार से सवाल करना चाहिए है कि जिन उम्मीदों के साथ जनता ने सरकार बनाई है, उसे पूरा करने के दिशा में छत्‍तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने क्या किया है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के अंदर हलचल चल रही है और संवाद की स्थिति नहीं है। सत्ता के लिए नेताओं जो खींचतान चल रही है, उसका फैसला करने के लिए राहुल थर्ड अंपायर के तौर आ रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि शराबबंदी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता से लेकर नौकरी देने के नाम पर क्या किया है। इसके साथ ही उन तमाम मुद्दों पर राहुल गांधी को सवाल करना चाहिए। छत्तीसगढ़ पूरी तरह से अपराधियों का नया ठीकना बन गया है। जिस तरह से अपराध हो रहे हैं, सभी में भय का वातावरण व्याप्त है। अनाचार, हत्या, लूट से लेकर हर तरफ अपराध ही अपराध है। बस्तर में जिस तरह से नक्सलियों का खौफ लगातार बढ़ा है, उस पर अंकुश लगाने के लिए छत्‍तीसगढ़ की सरकार नाकाम साबित हुई है।

Related Articles

Back to top button