ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

Ind vs Eng: घुटना था लहूलुहान, फिर भी इंग्लैंड के इस दिग्गज ने नहीं रोकी अपनी गेंदबाजी

नई दिल्ली। उम्र महज एक संख्या है, ये साबित कर दिखाया है इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने। जेम्स एंडरसन 39 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी युवा की तरह ही तेज गेंदबाजी करते नजर आते हैं। ये उम्र तेज गेंदबाजों के लिए सही नहीं मानी जाती और करीब 35 वर्ष की उम्र में तेज गेंदबाज रिटायरमेंट ले लेते हैं, लेकिन इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज का हाल-फिलहाल रिटायरमेंट का प्लान नहीं है। उनके क्रिकेट के प्रति डेडिकेशन लेवल का पता उससे भी लगता है कि वे भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में लहूलुहान घुटने के साथ गेंदबाजी करते दिखे।

दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर जेम्स एंडरसन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं, जिनमें साख देखा जा सकता है कि जेम्स एंडरसन के ट्राउजर पर खून के एक या दो नहीं, बल्कि धब्बे हैं, जिससे पता चलता है कि चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन उनको चोट लगी थी। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये रही कि वे मैदान से दूर नहीं गए और गेंदबाजी करते चले गए। इस मुकाबले में उन्होंने 14 ओवर गेंदबाजी की और एक विकेट भी अपने नाम किया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ट्राउजर बदल लिया था, क्योंकि उस पर खून के काफी निशान पड़ चुके थे।

जेम्स एंडरसन की इसी डेडिकेशन लेवल की सराहना उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमियों ने की है। एक फैन ने लिखा कि एंडरसन के डेडिकेशन लेवल का पता इसी से चलता है कि उनका बायां घुटना ब्लीडिंग कर रहा है, लेकिन वे गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा है कि 39 साल में इस तरह का डेडिकेशन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इसके अलावा एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है कि जेम्स एंडरसन का लहूलुहान घुटना को शेन वाटसन की याद दिलाता है, जो आइपीएल 2019 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चोटिल घुटने के साथ खेले थे।

Related Articles

Back to top button