ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
देश

बोम्मई के नेतृत्व में कर्नाटक में फिर सरकार बनाएगी भाजपा: अमित शाह

दावणगेरे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। बीएस येदियुरप्पा के जुलाई में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद हुए नेतृत्व में बदलाव के बाद पहली बार अमित शाह राज्य के दौरे पर थे। वह दावणगेरे में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने गए थे।

उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने बोम्मई को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है और कहा कि उनसे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने दोनों कार्यकालों के दौरान, विशेषकर गांवों और किसानों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्रीय मंत्री ने आगे जोर देकर कहा कि कर्नाटक में पार्टी और येदियुरप्पा के शासन में विकास का युग शुरू हुआ

उन्होंने यह भी कहा कि बोम्मई ने कई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल की, जैसे पुलिस से सलामी नहीं लेना या वीवीआईपी संस्कृति से जुड़ी कई चीजों को दूर करना। उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम भी उठाए।

केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कर्नाटक के दावणगेरे में कुल 50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने दावणगेरे में गांधी भवन, पुलिस पब्लिक स्कूल और जीएम प्रौद्योगिकी संस्थान के केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया और देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बोम्मई और कई अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

बता दें कि गुरुवार को अमित शाह दोपहर में कर्नाटक पहुंच थे। वे हुबली एयरपोर्ट पर उतरे थे। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया था।

Related Articles

Back to top button