ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
टेक्नोलॉजी

Vi के चार जबरदस्त प्रीपेड प्लान हुए लॉन्च, हाई-स्पीड डेटा के साथ फ्री में मिलेगी Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

नई दिल्ली। भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई (Vi) ने अपने चार जबरदस्त प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन डेटा प्लान की शुरुआती कीमत 501 रुपये है। इनमें उपभोक्ताओं को हाई-स्पीड डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इन नए रिचार्ज पैक में Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। वहीं, ये प्रीपेड प्लान हाल ही में लॉन्च हुए रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के डेटा पैक को कड़ी टक्कर देंगे।

Vi का 501 रुपये का प्लान

यह रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ 16GB डेटा अतिरिक्त मिलेगा। साथ ही रोजाना 100SMS भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्लान के साथ फ्री कॉलिंग समेत एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।

Vi का 701 रुपये का प्लान

यह रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ 32GB डेटा अतिरिक्त मिलेगा। साथ ही रोजाना 100SMS भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्लान के साथ फ्री कॉलिंग समेत एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।

Vi का 901 रुपये का प्लान

वोडाफोन-आइडिया के इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डेटा और 100SMS दिए जाते हैं। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा एक वर्ष के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस डेटा पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।

Vi का 2,595 रुपये का प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह प्रीपेड प्लान एक वर्ष की समय सीमा के साथ आता है। इस प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे

जून में लॉन्च हुआ यह प्रीपेड प्लान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोडा-आइडिया (Vodafone-idea) ने जून में 447 रुपये के डेटा प्लान को भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था। इस प्लान की बात करें तो इसमें 50GB डेटा दिया जाता है। साथ ही यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्लान में वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस दिया जाएगा। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की वैधता 60 दिन की है।

Related Articles

Back to top button