ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
खेल

इस हफ्ते इन तारीखों को रहेंगे बैंक बंद, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आज की तारीख में बैंक से जुड़ा लगभग हर एक काम डिजिटल और ऑनलाइन ही पूरा हो जाता है, लेकिन फिर भी बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी होते हैं जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में यदि हमें किसी जरूरी काम से बैंक जाना पड़ता है, तो हमें छुट्टी की पूरी लिस्ट देखकर ही बैंक के लिए निकलना चाहिए। इससे हमें होने वाली परेशानियों से बचने में बेहद आसानी होती है। इस हफ्ते में अलग-अलग जोन के बैंकों में कुल चार दिन छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां बैंकों में दूसरे शनिवार और रविवार को होने वाली छुट्टियों के अलावा हैं। आइए जानते हैं इस वीक में किस दिन और किन जोन में बैंक बंद रहेगा।

इस दिन रहेंगे बैंक बंद

इस वीक में 8 सितंबर के दिन श्रीमाता शंकरदेवा तिथि के मौके पर गुवाहाटी जोन के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद अगला बैंकिंग हॉलिडे 9 सितंबर को होगा। इस दिन हरितालिका तीज के मौके पर गंगटोक के बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

वहीं इसके अगले दिन यानी 10 सितंबर को चार मौकों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरू,भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी जोन के बैंकों में गणेश चतुर्थी, समवात्सश्री(चतुर्थी पक्ष), विनायंकर चतुर्थी और वरासिद्धि विनायक व्रत के अवसर पर अवकाश रहेगा। पणजी जोन के बैंकों में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन यानी 11 सितंबर के दिन भी अवकाश रहेगा।

इन दिनों पर भी रहेगा अवकाश

इसके अलावा इस वीक के 11 तारीख को सितंबर महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है जिस वजह से 11 सितंबर के दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

इन कामों पर पड़ेगा असर

आज कल बैंक से जुड़े लगभग सारे काम ऑनलाइन या डिजिटल ही हो जाते हैं। फिर भी कुछ काम जैसे कि, पासबुक अपडेट कराना, केवाईसी अपडेट कराना ऐसे कुछ कामों के लिए बैंक जाना पड़ जाता है। इसके अलावा, बैंकों में छुट्टी से चेक क्लियरेंस में देरी होती है।

Related Articles

Back to top button