ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

ओवर स्पीड एवं स्टंट बाइकर्स के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

रायपुर: राजधानी रायपुर के केनाल लिंकिंग रोड पर बाइकर्स गैंग द्वारा तेज रफ्तार एवं पटाखों की आवाज करने वाले तथा बाइक स्टंट करने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर अंकुश लगाने तथा ऐसे उपद्रवी वाहन चालकों पर कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस रायपुर एवं जिला बल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा केनाल लिंकिंग रोड में पांच प्वाइंट बूढ़ी माई चौक, अमलीडी चौक, कटोरा तालाब चौक, भारत माता चौक सूर्य नमस्कार के पास और भाटिया नर्सिंग होम के पास बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त चेकिंग अभियान में प्रमुख रूप से तेज रफ्तार चलाने वाले पटाखों की आवाज निकालने वाली साइलेंसर लगे वाहनों पर एवं बाइक स्टंट करने वाले वाहन चालकों को टारगेट कर कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस ने ऐसे 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय कुमार यादव ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर तारकेश्वर पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी के निर्देशन में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, तेज रफ्तार की वजह से सड़कों पर होने वाले हादसों की खबरें लगातार सुर्खियों में आ रही हैं। इसमें लोगों की जान भी जा रही है। इसे देखते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button