ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

रविशंकर विवि में त्रिवर्षीय जेम्स और जेमोलाजी कोर्स के लिए शुरू हुई प्रवेश परीक्षा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित पंडित रविशकंर शुक्ल विश्वविद्यालय में जेम्स एंड ज्वेलरी पर त्रिवर्षीय जेम्स एवं जेमोलाजी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें छात्र-छात्राओं को आनलाइन प्रवेश लेना होगा और इसके लिए विवि की वेबसाइट में जाकर स्वयं ही यूजर आइडी व पासवर्ड बनान होगा। पहले वर्ष में डिप्लोमा, द्वितीय वर्ष में एडवांस डिप्लोमा और तीसरे वर्ष में बी.वीओसी डिग्री प्रदान की जाएगी।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि इस कोर्स में 31 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो भी छात्र-छात्राएं प्रवेश लेना चाहते है उन्हें पीआरएसयूयूएनआइवी डाट इन में जाकर पार्म भरना होगा। छात्रों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं व बारहवीं की मार्कशीट सबमिट करना होगा। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में सेम कटिंग व पालिसिंग के अलावा ज्वेलरी डिजाइन के बारे में जानकारी दी जाएगी। तृतीय वर्ष में बी. वीओसी डिग्री के तहत छह सेमेस्टर होगं। इसमें छात्रों को जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्टी और प्रोफेशनल जानकारी भी दी जाएगी।
पाठ्यक्रम के लिए अलग से पचास लाख का फंड
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस पाठ्यक्रम के लिए अलग से 50 लाख का फंड भी जारी किया है। इस कोर्स के शुरू होने से यहां के विद्यार्थियों को काफी फायदा पहुंचेगा।
बनाया जा रहा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क
पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क भी बनाया जा रहा है। इस पार्क के बन जाने के बाद कारोबारियों के साथ ही कारीगर भी एक छत के नीचे होंगे। साथ ही सा्री सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button