ब्रेकिंग
पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क... नूरपुरबेदी में पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन तारों की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रे... गुरदासपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित, DC आदित्य उप्पल ने जारी कि... होशियारपुर के मुकेरियां में सनसनीखेज वारदात, आर्मी जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप : पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना... सुल्तानपुर लोधी में बड़ा हादसा टला: राइस मिल में 25 फीट गहरे कुएं में गिरे 3 मजदूर, प्रशासन ने सुरक्... मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप और हैवानियत: गर्म मोम डाला, जबरन कराया देह व्यापार; आरोपी काबू जालंधर के अलास्का चौक पर दर्दनाक हादसा: करतार बस ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम
देश

मतांतरण और लव जिहाद के विरोध में आज पदयात्रा

बिलासपुर। मतांतरण और लव जिहाद के विरोध में सनातनी हिन्दू समाज के बैनर तले लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से दोपहर 12 बजे रैली निकलेगी। इसकी तैयारी। रैली में बिलासपुर के अलावा मुंगेली जिले से समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। सोमवार को हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी यूथ ब्रिगेड को दिया गया है। युवाओं की टीम की सक्रियता अभी से ही नजर आने लगी है।

लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर से दोपहर 12 बजे रैली कलेक्टोरेट के लिए कूच करेगी।

जगह-जगह रैली के स्वागत की तैयारी भी की गई है। युवा टीम की कोशिश है कि प्रमुख चौक-चौराहों पर रैली में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश की जाए। इसके लिए चौक-चौराहों पर विशेष व्यवस्था भी की गई है। शास्त्री स्कूल मैदान में विशाल मंच बनाया गया हैं। मंच पर आधा दर्जन कुर्सियां भी बिछाई गई है। समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का पहले भाषण होगा। इसके बाद रैली कूच करेगी। मतांतरण और लव जिहाद के विरोध में निकलने वाली रैली को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन भी चौकस नजर आने लगी है।

लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर से लेकर गोलबाजार, सदरबाजार, सिम्स चौक, डाकघर चौक, नेहरू चौक के पास पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई है। हर चौक चौराहों में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। नेहरू चौक से आगे कलेक्टोरेट जाने वाली सड़क पर बेरीकेडिंग कर दी गई है। जुलूस की अनुमति नेहरू चौक तक दी गई है। कलेक्टोरेट जाने के लिए पांच लोगों को अनुमति दी गई है। पांच लोग कलेक्टोरेट पहुंचेंगे व राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।

युवा मोर्चा की रैली में उमड़ी थी भीड़

सोमवार को मतांतरण के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले रैली निकाली गई थी। गांधी चौक से नेहस्र् चौक तक दिगगज भाजपा नेताओ ने पदयात्रा के जरिए अपना विरोध प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Back to top button