ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
देश

‘शव छीनने’ की अफवाहों के बीच गिलानी के जनाजे का वीडियो जारी, JK पुलिस ने बताई उस दिन की पूरी कहानी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए कुछ वीडियो जारी की है। पुलिस ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से चार वीडियो को जारी करते हुए कहा कि गिलानी के बेटों ने कब्रिस्तान में ना आकर पाकिस्तान के एजेंडे के प्रति अपनी ‘वफादारी’ दिखाई ह।

दरअसल  गिलानी के बेटों द्वारा आरोप लगाया गया था कि उनके पिता का पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार किया। इस पर पुलिस ने अंतिम यात्रा और दफनाने की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि  अधिकारियों को तब अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के घर पर तीन घंटे इंतजार करना पड़ा था जब वे उनकी मृत्यु के बाद उन्हें दफनाने के लिए गए थे। पुलिस ने कहा कि शायद पाकिस्तान और असमाजिक तत्वों के दबाव में गिलानी का परिवार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ।

PunjabKesari

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘गिलानी की मौत के बाद कश्मीर आईजीपी विजय कुमार एसपी और एएसपी के साथ उनके घर गए और रात 11 बजे उनके बेटों से मुलाकात की। आईजी ने गिलानी के बेटों से शव को रात में ही दफनाने को कहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रह सके। दोनों बेटे इसको लेकर मान भी गए और पुलिस से दो घंटा रुकने को कहा ताकि कुछ रिश्तेदार पहुंच सकें। इस दौरान वहां पाकिस्तान के पक्ष में नारे तक लगने लगे और गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया। इसके बाद शव को पास के कब्रिस्तान में स्थानीय इमाम की मौजूदगी में दफनाया गया।

PunjabKesari
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और उनके घर पर कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने को लेकर कड़े गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम (यूएपीए) कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उस वीडियो का संज्ञान लिया था जिसमें गिलानी का शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटा दिखा था। हालांकि, जैसे ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ी, दिवंगत अलगाववादी नेता के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया।याद हो कि  गिलानी का लंबी बीमारी के बाद गत बुधवार रात उनके आवास पर निधन हो गया था। नजदीक ही एक मस्जिद के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।

Related Articles

Back to top button