ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
देश

राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर सड़क पर उतरा सुखोई विमान, इमरजेंसी लैंडिंग के लिए ‘हाईवे’ तैयार

राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 225 (National Highway 225) पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सेनाध्यक्ष ने बुधवार को हरक्युलिस विमान से उतरकर नया इतिहास बनाया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने किया है। इसके तहत बाकासर गांव के समीप 39.95 करोड़ रुपए की लागत से एयर स्ट्राइक बनाई गई है।

सीमा के नजदीक एयरपोर्ट नहीं होने से एयर स्ट्राइक का निर्माण किया है जो युद्ध के समय काम आ सकता है। केन्द्रीय मंत्रियों ने दिल्ली से उड़ान भरी और जालोर जिले में अडगांव में बनी आपात हाईवे पट्टी पर उतरे। आपात लेंडिंग की सुविधा के लिए यह हवाई पट्टी बनाई गई है। इस पर आज सुखोई और जगुआर विमानों ने टच डाऊन किया। एक सुखोई विमान को हवाई पट्टी पर पार्क भी किया गया।

आसमान पर मंडराई हरक्युलिस, जगुआर एवं सुखोई विमान की गड़गड़ाहट के बीच रक्षामंत्री ने तालियां बजाकर इसका सेवागत किया। वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि यह बहुत अच्छा पल है। यहां पर किए गए कार्य की गुणवत्ता असाधारण है और मुझे इस ऐतिहासिक दिन को देखकर गर्व हो रहा है।

Related Articles

Back to top button