ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

यूपी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच अपना दल में एका की कोशिशें, अनुप्रिया पटेल ने मां कृष्णा पटेल को दिए कई प्रस्ताव

लखनऊ। दो फाड़ हुए अपना दल में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट तेज होते ही एकता की कोशिशें शुरू हो गई हैं। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने परिवार को एकजुट करने के लिए अपनी मां व अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को कई प्रस्ताव दिए हैं। अनुप्रिया पटेल ने कृष्णा पटेल को राज्य सरकार में मंत्री पद दिलवाने, पति आशीष पटेल की जगह विधान परिषद भेजने, आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देकर जितवाने और उनके समर्थकों को भी दो-तीन सीटें देने की पेशकश की है। हालांकि कृष्णा पटेल का कहना है कि उन्हें अनुप्रिया की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। यदि ऐसा कोई प्रस्ताव मिलेगा भी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी बहन व करीबी रिश्तेदारों के माध्यम से अपनी मां से ये पेशकश की है। इनमें से एक प्रस्ताव यह है कि कृष्णा पटेल मंत्रिमंडल विस्तार में अद (एस) कोटे से मंत्री बनें। दूसरा प्रस्ताव यह है कि आशीष पटेल विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दें और कृष्णा पटेल उनकी जगह एमएलसी बनें। एमएलसी के तौर पर आशीष का कार्यकाल मई 2024 तक है।

तीसरा प्रस्ताव यह है कि कृष्णा पटेल अगले विधानसभा चुनाव में मनचाही सीट से चुनाव लड़ें और अपने समर्थकों के लिए दो-तीन सीटें लें। उन्हें पार्टी का आजीवन संरक्षक या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का भी प्रस्ताव है। चुनाव बाद सरकार बनती है तो फिर अपना दल (एस) कोटे से मंत्री बनें। आशीष ने कहा कि यदि कृष्णा पटेल एमएलसी बनने की इच्छा जताती हैं तो वह तत्काल विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। यदि दूसरा पक्ष इस पर रजामंद हुआ तो अपना दल परिवार में फिर एका हो सकता है।

सुलह की इस कोशिश में सबसे बड़ा रोड़ा अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन पल्लवी पटेल हैं जो मां कृष्णा पटेल के साथ हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुप्रिया पटेल की ओर से अपनी मां से जो पेशकश की गई है, उसमें स्पष्ट कहा गया है कि अपना दल (एस) में पल्लवी और उनके पति के लिए कोई स्थान नहीं होगा।

गौरतलब है कि अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल द्वारा पल्लवी पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का अनुप्रिया पटेल ने विरोध किया था। बाद में अनुप्रिया ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया था, जिस पर उनकी मां ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

Related Articles

Back to top button