ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

एक और निर्भया की टूटी सांसें-पहले सड़क पर बेरहमी से पिटाई, फिर टेंपो के अंदर की बर्बरता…CCTV में कैद वहशीपन

मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 32 साल की एक महिला के साथ हुए बलात्कार एवं निर्दयता से हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में युवती के साथ हुई सारी बर्बरता कैद हो गई है। घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता को पहले सड़क पर बेरहमी से पीटता है और युवती से रेप कर मौके से फरार हो जाता है। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से दिल्ली के निर्भया रेप केस के जख्म एक बार फिर से ताजा हो गए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। बता दें कि दिसंबर 2012 में ‘निर्भया’ के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से गैंगरेप किया गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button