ब्रेकिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश
देश

24 सितंबर को अमेरिका जाएंगे PM मोदी, quad और संयुक्त राष्ट्र महासभा में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 एवं 25 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे जिसमें वह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं के साथ चतुष्कोणीय (quad) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बिडेन के साथ चतुष्कोणीय ढांचे (क्वाडिर्लेटेरेल फ्रेमवर्क) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इस सम्मेलन में 12 मार्च को वर्चुअल प्रकार से हुई क्वाड शिखर बैठक के बाद प्रगति की समीक्षा की जाएगी और समान हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में कोरोना को नियंत्रित करने के प्रयासों और क्वाड टीकाकरण पहल की समीक्षा की जाएगी। क्वाड नेता स्वतंत्र, मुक्त एवं समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए अपने समान द्दष्टिकोण पर विचार मंथन करेंगे। इसके अलावा महत्वपूर्ण एवं नयी उभरती प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी एवं अवसंरचना, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत, जलवायु परिवर्तन एवं शिक्षा जैसे समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें अधिवेशन को संबोधित करेंगे। इस वर्ष महासभा में आम चर्चा की थीम ‘‘कोविड महामारी से उबरने की आशा के साथ एक लचीले प्रतिरोध का निर्माण, सतत पुनर्निर्माण, पृथ्वी की जरूरतों का ख्याल रखना, लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना” है।

Related Articles

Back to top button